दतिया नगर: अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र यादव का दतिया आगमन, रंग महल गार्डन में यादव समाज ने किया भव्य स्वागत
नवनियुक्त अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्र यादव का रविवार को दतिया आगमन हुआ उनका दतिया में कई स्थानों पर यादव समाज द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया । गोराघाट पर सामाजिक कार्यकर्ता ने उनका भव्य स्वागत किया इसके उपरांत दतिया के रंग महल गार्डन में यादव समाज ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया इस अवसर पर तुलादान भी किया गया ।