जहानाबाद में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्रीमती अलंकृता पाण्डेय ने ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।