जांजगीर: क्रेशर खदान में दर्दनाक हादसा: 55 वर्षीय मजदूर पट्टे में फंसने से हुई मौत, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल
जांजगीर-चांपा के ग्राम बिरगहनी स्थित प्रकाश राठौर क्रेशर में काम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मशीन के पट्टे में फंसने से 55 वर्षीय मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में आक्रोश है और वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं। वहीं क्रेशर में सुरक्षा मानकों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव