डग: डग में पुलिस ने राजकीय विद्यालय के सामने ध्वनि प्रदूषण करते ट्रैक्टर चालक के कब्जे से टेप रिकॉर्डर व पेन ड्राइव की जब्त
Dug, Jhalawar | Feb 19, 2024 डग में पुलिस ने राजकीय विद्यालय के सामने बिना लाइसेंस ध्वनि प्रदूषण करते ट्रैक्टर चालक के कब्जे से टेप रिकॉर्डर व पेन ड्राइव जब्त किया है। थानाधिकारी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गश्त की जा रही थी इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक राजकीय विद्यालय के सामने शोर करता हुआ दिखाई दिया जिसके कब्जे से टेप रिकॉर्डर, पेन ड्राइव जब्त कर ध्वनि प्रदूषण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।