डग: भवानीमंडी में मुस्लिम समाज ने मुफ्ती सलमान अजहरी गिरफ्तारी मामले में सौंपा ज्ञापन
Dug, Jhalawar | Feb 16, 2024 भवानीमंडी में मुस्लिम समाज द्वारा मुफ्ती सलमान अजहरी गिरफ्तारी मामले में प्रकरण वापस लेने व रिहाई करवाई जाने को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। जहां ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मुफ्ती सलमान अजहरी इस्लाम के धर्मगुरु है, जिनके विरुद्ध गुजरात पुलिस द्वारा किसी प्रोग्राम की एक वीडियो के आधार पर हेट स्पीच का प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।