डग: चौमहला में रेलवे लाइन पर बंद पड़े अंडरपास निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू कराने को लेकर विधायक को ज्ञापन सौंपा
Dug, Jhalawar | Feb 14, 2024 चौमहला कस्बे के मध्य से गुजरने वाली दिल्ली मुंबई मुख्य रेलवे लाइन के गेट नंबर 32 पर बन रहे अंडरपास का निर्माण कार्य विगत 8 दिनों से बंद पड़ा हुआ है, जिसको लेकर बुधवार को नागरिकों एवं व्यापारियों द्वारा डग विधानसभा के विधायक कालूराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा गया। रेलवे गेट नंबर 32 पर बन रहे अंडर पास का निर्माण कार्य विगत 8 दिनों से बंद है।