डग: डग में पुलिस ने राजकीय विद्यालय के पास ध्वनि प्रदूषण करते एक लाउडस्पीकर को किया जब्त
Dug, Jhalawar | Feb 13, 2024 डग में राजकीय विद्यालय के पास ध्वनि प्रदूषण करते पुलिस ने एक लाउडस्पीकर को जब्त किया। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध कार्यों की रोकथाम हेतु पुलिस टीम द्वारा गश्त की जा रही थी, इसी दौरान राजकीय विद्यालय के पास एक ट्रैक्टर चालक तेज आवाज में लाउडस्पीकर बजाता हुआ आता दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ कर लाउडस्पीकर जप्त किया गया।