कांग्रेस ने अब सरकार पर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है। कांग्रेस का कहना है कि संविधान में स्पष्ट व्यवस्था है कि निर्धारित समय पर चुनाव करवाए जाने चाहिए।
कांग्रेस नेताओं का दावा है कि चुनाव समय पर करवाने की मांग को लेकर कांग्रेस ही कोर्ट गई और पार्टी के नेताओं ने अदालत में इस मुद्दे को मजबूती से उठाया।
अब कांग्रेस का आरोप है कि अदालत के हस्तक्षेप के बाद भी चुनाव को लेकर सरकार की भूमिका पर सवाल खड़े होते हैं।
हालांकि, इन आरोपों पर भाजपा का पक्ष भी सामने आना बाकी है।
सवाल यही है—क्या लोकतंत्र में समय पर चुनाव करवाना संवैधानिक जिम्मेदारी नहीं है? और अगर चुनाव में देरी होती है, तो इसकी जवाबदेही आखिर किसकी होगी?
इस पूरे मामले पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है और अब निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं।” #sanchalnews #sanchalnewslive #tikaramjully #congress #NagarPalikaElection