सतना। टीईटी की अनिवार्यता और सेवा अवधि गणना से जुड़े मुद्दों को लेकर जिले के शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अध्यापक/शिक्षक संयुक्त मोर्चा मध्यप्रदेश के आह्वान पर सतना में जिला स्तरीय प्रदर्शन और रैली आयोजित की गई। हजारों की संख्या में एकत्रित हुए शिक्षक और CM के नाम जिला प्रशासन को सौपा ज्ञापन।