दाउदनगर: प्रखंड कार्यालय सभागार में पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक हुई, संगठन की मजबूती सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा
प्रखंड कार्यालय सभागार में रविवार को 12:00 से पूर्व सैनिक संघ की अनुमंडल स्तरीय बैठक उपाध्यक्ष पप्पू कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया।कहा गया कि पूर्व सैनिकों का संगठन जितना मजबूत होगा, उनकी आवाज उतना ही प्रभावी ढंग से प्रशासन और सरकार तक पहुंचेगी।अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर बल दिया गया।