सिंगरौली: देवसर विधायक के गुंडो ने गरीब परिवार की जमीन हड़पी पुलिस मौन- राम शिरोमणि शाहवाल, खुटार के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्री शाहवाल ने बताया कि 25 जनवरी की इस घटना में पहले तो देवसर विधायक के गुंडो ने पीड़ित तेजलाल साहू के घर पर जेसीबी चलवा कर गिरवा दिया जेसीबी चलवाने वाले में तथाकथित लोग शामिल थे उन्होंने बताया कि एक ऑडियो से इन सभी का कृत्य में शामिल होना भी प्रमाणित होता है लेकिन अभी तक पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही है ऊपर से पुलिस का रवैया पक्षपात करने वाला बना हुआ है।