बहराइच: निबिया गांव के पास बाइक की टक्कर से साइकिल सवार बुजुर्ग घायल हुआ
बहराइच नानपारा हाईवे के निबिया गांव के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साईकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नानपारा सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां इलाज जारी है।