बहराइच: गेंदघर मैदान से बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने निकाली विशाल रैली
गेन्दघर मैदान से मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने एक विशाल रैली निकाल कर प्रदर्शन किया इस रैली में भारी संख्या में साधु संतों ने भी शिरकत की। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे जानकारी देते हुए महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में यह रैली निकाली गई है।