बहराइच: मसीहाबाद के पास बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, शव का करवाया जा रहा है पोस्टमार्टम
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत मसीहाबाद के पास सड़क हादसे में महिला घायल हो गई थी। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है।