घोड़ाडोंगरी: बाकुड़ गांव में हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को सारनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाकुड़ गांव में बुधवार को हथियार लेकर घूम रहे एक व्यक्ति को सारनी पुलिस ने गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाकुड़ गांव में हथियार लेकर घूम रहे राजू नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।