घोड़ाडोंगरी: सारनी में एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से किया हमला, युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
सारनी में मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमलाकर दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को सारनी पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।सारनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सारनी में अनुराग पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमलाकर दिया।