कासगंज: कासगंज जिले के एसपी ओपी सिंह ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 पुलिसकर्मियों का किया फेरबदल
कासगंज जिले के पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 11 पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इन तबादलों में मुख्य आरक्षी और आरक्षी शामिल हैं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से नए स्थानों पर भेजा गया है। यह निर्णय जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिया गया। जानकारी सोमवार शाम 7 बजे मिली।