सुल्तानपुर: सुलतानपुर:किसान दिवस में किसानों की शिकायत का लिया गया संज्ञान,शुरू हुआ नहर खुदाई का कार्य
सुलतानपुर में किसान दिवस में की गई शिकायत के बाद नहर विभाग ने किसानों द्वारा की शिकायत का संज्ञान लिया है।नहर विभाग के AEMI के आदेश के बाद नहर खुदाई का कार्य शुरू हो गया है।ज्ञात हो कि जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने किसान दिवस में शिकायती पत्र देते संज्ञान न लिए जाने की स्थिति में प्रदर्शन की चेतावनी दी थी साथ ही अगली बैठक को नजरअंदाज करने की बात भी कही थी।