बनमनखी: दिनदहाड़े बाइक सवार चोर बकड़ा लेकर फरार, 15 हजार की संपत्ति का हुआ नुकसान
जानकीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर तिलक पंचायत के वार्ड संख्या-09 में दिनदहाड़े बाइक सवार चोरों द्वारा एक बकड़ा (खस्सी) चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, वार्ड संख्या-09 निवासी रामजी महतो के पुत्र मिथलेश कुमार महतो ने बताया कि उनकी कई बकरियां नहर किनारे चर रही थीं, जबकि परिवार की महिलाएं प