धरहरा: द्वादश ज्योतिर्लिंग कथा के साथ शिव महापुराण का भव्य समापन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु
धरहरा प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित बाबा कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में 19 अप्रैल से आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का सोमवार की रात्रि लगभग 9 बजे भव्य और श्रद्धामय समापन हुआ। अंतिम दिन द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रसंग का अत्यंत मार्मिक और भावपूर्ण वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।