जांजगीर: स्कूल सफाई कर्मचारियों ने 4 माह के बकाया मानदेय भुगतान की उठाई मांग, प्रशासन से जल्द आदेश जारी करने की अपील की
जांजगीर-चांपा जिले के समस्त स्कूल सफाई कर्मचारियों ने जून से सितंबर 2025 तक की हड़ताल अवधि का मानदेय भुगतान कराने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि दो सूत्रीय मांगों को लेकर वे हड़ताल पर थे, जिसे शासन स्तर पर शून्य घोषित कर मानदेय देने की सहमति बनी थी। प्रदेश के कई जिलों में भुगतान भी किया जा चुका है, लेकिन जांजगीर-चांपा में अब तक राशि नहीं मिली है।