महिदपुर: रेलवे में पुरस्कार पर 'अधिकारियों का खेल': जिम्मेदारी लेने के बजाय एक-दूसरे पर टाल रहे हैं बात
कोटा/महिदपुर रोड: रेलवे की सुरक्षा में अपनी जान की परवाह किए बिना ट्रैक को सुरक्षित रखने वाले जांबाज कर्मचारी अब सिस्टम की बेरुखी का शिकार हो रहे हैं। रेल फ्रैक्चर जैसी बड़ी घटना को टालने वाले दुपेन्द्र सिंह को जब पुरस्कार नहीं मिला, तो उन्होंने सिस्टम से जवाब माँगा। लेकिन अधिकारियों का जो रवैया सामने आया है, वह और भी निराशाजनक है। जिम्मेदारी का अभाव: एक टेब