कुमारसैन: शिमला में आपदा प्रभावित पेयजल योजनाओं के लिए प्रति योजना 2 लाख रुपये की सहायता
शिमला जिला में आपदा प्रभावित पेयजल योजनाओं की मरम्मत के लिए प्रति योजना दो लाख रुपये जारी किए जाएंगे। 264 में से 203 जल जीवन मिशन योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। 2,536 गांवों में से 1,699 को हर घर जल प्रमाणपत्र मिला है। जल सेवा आकलन में जिले ने 95.50% प्रगति की है।