मौजमाबाद: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर जोबनेर के श्री कर्ण नरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रतियोगिता का आयोजन
राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के उपलक्ष पर जोबनेर स्थित श्री कर्ण नरेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रजनीश पूनिया व पुलिस उप अधीक्षक एससी एसटी सेल रामावतार ताखर रहे। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।