धौलपुर: केमिकल से नकली दूध बनाने वाले 9 आरोपियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास, 5-5 लाख का लगाया जुर्माना
जिला एवं सत्र न्यायालय ने खाद्य मिलावट के एक गंभीर मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए 9 आरोपियों को 10-10 वर्ष के कठोर कारावास एवं 5-5 लाख रुपये के आर्थिक दंड से दंडित किया है। लोक अभियोजक भगवान सिंह नारोलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी 2015 को पुलिस थाना सदर में तत्कालीन थाना प्रभारी विजय सिंह द्वारा मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान सामने आय