कालपी: कदौरा थाना क्षेत्र के बबीना गांव में नई शराब दुकान के विरोध में महिलाओं ने किया प्रदर्शन, बस्ती से दूर दुकान खोलने की मांग
Kalpi, Jalaun | Jun 1, 2026 कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना में प्रस्तावित नई देशी शराब दुकान के विरोध में रविवार शाम 7 बजे ग्रामीण पुरुषों और महिलाओं ने प्रदर्शन किया, बबीना-हाँसा रोड स्थित मंदिर के पास बस्ती में शराब दुकान खुलने की सूचना मिलते ही लोगों ने आबकारी अधिकारियों और ठेकेदार का विरोध जताया। विरोध के दौरान महिलाओं ने कहा कि शराब के कारण परिवार प्रभावित हो रहे है।