पिछोर: पिछोर नगर परिषद की बजट बैठक हंगामे की भेंट चढ़ी, पार्षदों और CMO के बीच तीखी नोकझोंक हुई
पिछोर नगर परिषद कार्यालय में आज सोमवार दोपहर लगभग 2:30 बजे आयोजित बजट बैठक बिना किसी ठोस निर्णय के स्थगित कर दी गई।बैठक की शुरुआत तो आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर चर्चा के साथ हुई,लेकिन बीच में ही पार्षदों और मुख्य नगरपालिका अधिकारी के बीच कुछ अन्य लंबित मुद्दों को शामिल करने को लेकर विवाद की स्थिति बन गई।जिसके बाद दोबारा बैठक आयोजित की जाएगी।"