टोडारायसिंह: टोडारायसिंह में मनरेगा रोजगार की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
Todaraisingh, Ajmer | May 29, 2026
टोंक। कांग्रेस के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संगठन ने मनरेगा में रोजगार को लेकर टोडारायसिंह में पैदल मार्च निकाला। इससे पहले अंबेडकर भवन में श्रमिकों से संवाद किया गया। श्रमिकों ने पंचायत समिति कार्यालय तक नारे लगाते हुए मार्च कर सहायक विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।