इटावा: सराय ऐसर गांव में रेलवे की पाईलिंग की मिट्टी का दिनदहाड़े अवैध खनन व परिवहन, निजी प्लॉट में हो रहा भराव, जिम्मेदार मौन
Etawah, Etawah | May 28, 2026 सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराय ऐसर में इन दिनों खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। यहाँ रेलवे विभाग द्वारा कराई जा रही पाईलिंग (खुदाई) की कीमती मिट्टी का दिनदहाड़े अवैध खनन और परिवहन किया जा रहा है। हैरत की बात यह है कि मुख्य मार्ग से होते हुए डंपर बेखौफ दौड़ रहे हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को यह नजर नहीं आ रहा है।