बहराइच: ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने जिला बार एसोसिएशन सभागार में की बैठक, न्यायिक कार्य से रहे विरत
बहराइच जिला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध मे अधिवक्ताओं ने शनिवार को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बता दे की ग्राम न्यायालय महसी व ग्राम न्यायालय नानपारा की स्थापना के साथ ही बहराइच दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता आंदोलनरत हैं।