मुरैना नगर: जरूरतमंद महिला के लिए आगे आए गौ सेवक, जिला अस्पताल में किया रक्तदान, आमजन से रक्तदान करने की अपील की
मुरैना जिला अस्पताल में भर्ती एक महिला को तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। सूचना मिलने पर गौ सेवक रुद्र प्रताप सिंह अपनी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान किया। इस अवसर पर रुद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है इसलिए हर व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान करना चाहिए।