डुमरांव: पूर्व विधायक का आरोप, चुनाव आयोग 'चुना आयोग' हुआ, चुनाव में रुपये बांटकर हमें हराया गया
Dumraon, Buxar | Apr 13, 2026 डुमरांव के पूर्व विधायक डॉ अजित कुमार सिंह ने राज्य और केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार की दोपहर 1 बजे उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपारदर्शी तरीके से कम कर रहा है। बिहार में जो चुनाव हुआ उसमें अपारदर्शिता बरती गई। सरकार ने जनता को छलने का काम किया है। चुनाव में खुलेआम रुपए बांटे गए और चुनाव आयोग मौन रहा।