रघुराजनगर नगरी: घूरडांग संतनगर में बदमाश घर में घुसकर महिला से मोबाइल छीनकर भागा, महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
घूरडांग संतनगर में महिला अपने घर के अंदर मोबाइल चला रही थी । मोहल्ले का दबंग संजय गौड़ अचानक घर में घुसा और महिला के हाथ से मोबाइल छीनकर भाग खड़ा हुआ । पीड़ित महिला पूजा आदिवासी फौरन कोलगवां थाना पहुंची और और घटनाक्रम की रिपोर्ट दर्ज करा दी । बुधवार की सुबह 11 बजे पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाश संजय की तलाश कर रही है ।