ब्रह्मपुर: कृतसागर में रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर बोले ब्लॉक प्रमुख : जबरदस्ती बंद किया जा रहा था रास्ता, मैने न्याय किया
ब्रह्मपुर प्रखंड के कृतसागर गांव में रास्ता बंद करने के विवाद को लेकर ब्लॉक प्रमुख दुर्गाचरण मिश्रा ने एक बार फिर सोमवार की सुबह अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि रास्ता को जबरदस्ती बंद किया जा रहा था जिसके बाद मैं उसे खोलने पहुंचा और ईंटों को हटाने लगा। उनका कहना है कि यह सार्वजनिक रास्ता है जिसे कतई बंद नहीं किया जा सकता।