सदर: वाराणसी के शिवपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की, विपक्ष पर किया कटाक्ष
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को शिवपुरी स्थित परिषदीय स्कूलों में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने खुद ही बच्चों को बैग पहनाया गिफ्ट में किताबें दी और उन्हें खाना परोसा। इस मौके पर उन्होंने सपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।