कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं अनुशासनहीनता पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ की बड़ी कार्यवाही, उप-निरीक्षक निलंबित-
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की नियमित समीक्षा की जा रही है।
इसी क्रम में समीक्षा के दौरान पाया गया कि उ0नि0 पंकज कुमार वर्मा (विवेचक), थाना दिलीपपुर द्वारा थाना दिलीपपुर में पंजीकृत एक अभियोग की विवेचना के दौरान लगभग 04 माह व्यतीत हो जाने के उपरांत भी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु कोई प्रभावी एवं सार्थक प्रयास नहीं किया गया। उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता का परिचायक पाए जाने पर इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा कठोर कार्रवाई की गई।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए उ0नि0 ना०पु० पंकज कुमार वर्मा, थाना दिलीपपुर (पीएनओ-231054054) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु विभागीय जांच आसन्न है।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही, अनुशासनहीनता अथवा स्वेच्छाचारिता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं संवेदनशीलता के साथ करें। कार्य में शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय एवं दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।