शिवपुरी नगर: दामाद पर पत्नी को जहर देने का आरोप, महिला की हालत गंभीर
शिवपुरी जिले के झींगुरा स्कूल हाउसिंग बोर्ड निवासी फरीदा ने बताया कि उसकी नातिन का फोन आया, जिसमें उसने कहा, “नानी जल्दी आ जाओ, पापा ने मम्मी को कुछ खिला दिया है।” सूचना मिलते ही फरीदा तुरंत वहां पहुंची, जहां उसकी बेटी की हालत बेहद गंभीर थी। उसने तुरंत उसे अस्पताल ले जाने की बात कही। इसी दौरान दामाद अब्दुल ने गाली-गलौज करते हुए विरोध किया