बयाना: बयाना अस्पताल शिफ्टिंग के खिलाफ विरोध, नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन
बयाना। उप जिला अस्पताल और पशु अस्पताल को शहर से छह किमी दूर हरनगर गांव में शिफ्ट करने की तैयारी के खिलाफ भाजपा नेता नवीन तिवारी के नेतृत्व में नागरिकों ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि अस्पताल आपात सेवा है, दूर ले जाने पर गंभीर मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलेगा।