शाहपुर: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक आयोग के सामने भाभी का बयान दर्ज हुआ
भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बिलौटी गांव के चर्चित भरत भूषण एनकाउंटर मामले में आज सोमवार को उनकी भाभी सुमन देवी का बयान न्यायिक आयोग के सामने दर्ज कराया गया। बिलौटी के चर्चित भरत भूषण तिवारी का 17 जून को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई थी। बीते 11 जुलाई को भरत तिवारी की मां आशा देवी और उनके पिता काशीनाथ तिवारी का बयान आयोग के अध्यक्ष हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज