सदर: आदमपुर में मनबढ़ युवकों की करतूत सीसीटीवी में कैद, अकेली रह रही महिला के घर के बाहर पटाखे से किया विस्फोट
वाराणसी में आदमपुर थाना क्षेत्र में मनबढ़ युवकों की करतूत सामने आया है। दरअसल अकेले घर में रह रही महिला को दहशत में लाने के लिए नकाबपोश बदमाशों ने घर के बाहर पटाखे से विस्फोट किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो घटना सीसीटीवी में कैद दिखी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।