पटेरा: हिंडोरिया थाना पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, बिना हेलमेट-सीटबेल्ट वालों पर की चालानी कार्रवाई
Patera, Damoh | Jul 14, 2026 सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए हिंडोरिया थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर 3 बजे करीब हिंडोरिया-बांदकपुर मार्ग पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया,थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वाहनों की जांच शुरू की,इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट और चारपहिया वाहनों में सीटबेल्ट की विशेष रूप से जांचकर चलानी कार्यवाही की गई।