प्रतापगढ़: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पंजाबी मार्केट पहुंचे युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धांजलि
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर युवा क्रांति के कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। आशुतोष त्रिपाठी के नेतृत्व में पंजाबी मार्केट में स्थित नेताजी की प्रतिमा पर गुरुवार दोपहर 3 बजे माल्यार्पण किया गया और श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में त्रिपाठी ने नेताजी की विरासत और उनके स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को याद किया।