नवाबगंज: जैदपुर में किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
जैदपुर के मोहल्ला लोधपुरवा में शनिवार को करीब 17 वर्षीय किशोरी ने घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका हुआ शव मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, लोधपुरवा निवासी मोहन अपने पुत्र के साथ बारात में गए हुए थे।