मधेपुरा: मुरलीगंज: बालाजी धर्मकांटा परिसर में युवक की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका
मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। यह घटना गुरुवार रात SH-91 पर भारत पेट्रोल पंप के पास बालाजी धर्मकांटा परिसर में हुई। मृतक की पहचान भेलाही वार्ड पांच निवासी रौशन कुमार (22) के रूप में हुई है। रौशन कुमार धर्मकांटा पर मजदूरी का काम करता था। उसका शव परिसर की दूसरी मंजिल पर संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला।