गया टाउन सीडी ब्लॉक: SSP सुशील कुमार के निर्देश पर विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, कार व मोबाइल फोन समेत 2 धंधेबाज गिरफ्तार
गयाजी पुलिस की कार्रवाई, एसएसपी सुशील कुमार के निर्देशन में कल दिनांक-23 मई शनिवार को चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में 2,039.5 लीटर विदेशी शराब, 01 कार, 01 पिकअप एवं 01 मोबाईल के साथ 02 धंधेबाजों को किया गया गिरफ्तार। इसकी जानकारी आज दिनांक 24 मई रविवार की शाम 6 बजे एसएसपी सुशील कुमार ने दी है।