पत्थलगांव: कुकरगांव में खड़ी पिकअप लुढ़ककर तालाब में गिरी, कोई हताहत नहीं
जशपुर जिले के बागबहार थाना क्षेत्र के कुकरगांव में खड़ी एक पिकअप वाहन अचानक लुढ़ककर तालाब में जा गिरी। घटना के समय वाहन में कोई सवार नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन बहमा से नाटक मंडली के लोगों को लेकर कुकरगांव पहुंची थी। इसी दौरान खड़ी पिकअप अचानक लुढ़ककर तालाब में गिर गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हादसे के ब