श्री गंगानगर: केदार चौक से ई-रिक्शा चोरी, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया चोरी का मुकदमा
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 23, 2026
श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी थाना क्षेत्र के केदार चौक से ई-रिक्शा चोरी हो गया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।थाना प्रभारी ने शनिवार दोपहर 2:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि प्रहलाद राय ने थाने में हाजिर होकर कहा कि उसका ई रिक्शा केदार चौक पर खड़ा था कोई अज्ञात व्यक्ति ई रिक्शा चोरी कर ले गया।