नासरीगंज: अमियावर से 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नासरीगंज थाना क्षेत्र के अमियावर से पुलिस ने 30 लीटर देशी महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों धंधेबाज अमियावर गांव के निवासी बताये जाते हैं। पुलिस ने 30 लीटर देशी महुआ शराब बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।