नासरीगंज: लाला अतिमी गांव से मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
लाला अतिमि गांव में छापेमारी कर स्थानीय पुलिस ने मारपीट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में लाला अतिमि गांव निवासी श्रीनाथ सिंह, राजनाथ सिंह व अवधेश सिंह शामिल है। सभी को इनके गांव से ही गिरफ्तार किया गया है। इन सभी के ऊपर मारपीट का केस स्थानीय थाने में दर्ज था।