नासरीगंज: नगर के बड़ी बाजार रोड में शिक्षा मंच ने पूर्व अंचलाधिकारी के स्थानांतरण पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया
नासरीगंज नगर के बड़ी बाजार रोड स्थित शिक्षा विकास मंच कार्यालय में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंचलाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी मधुबनी अमित कुमार, राजस्व अधिकारी सह अंचलाधिकारी चरपोखरी चंदन चौधरी, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार व इंस्पेक्टर कुणाल कृष्ण मुख्य रूप से उपस्थित हुए।